यदि महंगाई बढ़ती रही तो जनता सांसदों को पीटेगी : लालू
उन्होंने कहा कि सरकार को सांसदों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर लेनी चाहिए क्योंकि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में जनता उनकी पिटाई करने वाली है। पूर्व रेलमंत्री ने यह भी कहा कि वे यह मजाक में नहीं बल्कि पूरी गंभीरता से कह रहे हैं।
लालू प्रसाद ने कहा कि संसद का सत्र खत्म होते ही सब अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाएंगे और सबको तेजी से बढ़ती महंगाई का जवाब मतदाताओं को देना होगा। हम सिर्फ आंकड़े दिखा कर बच नहीं सकते।
उन्होंने बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाएं और उन्हें जमाखोरी रोकने के लिए एक समयसीमा दे दी जाए।
लालू प्रसाद यादव का यह बयान केन्द्र और राज्य सरकारों के लिए गले की फांस बन सकता है | खाद्य पदार्थों की काला बाजारी में जुटे लोगों को ऐसे में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचना और भी आसान हो सकता है | कालेकरोबारियों पर अगर वक्त रहते नकेल नहीं डाली गई तो न केवल इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं बलीकी मुनाफे के लिए कालेकरोबार को बढावा देने के सरकार पर भी कई सवाल खडे हो सकते हैं | अगर यह भी मान लिया जाए कि लालू प्रसाद यादव अपने स्वार्थों की राजनीती खेल रहे हैं तो भी इस सच्चाई से मुहं नहीं मोडा जा सकता की केंदर सरकार के वो सब दावे ग़लत साबित हो रहे हैं , जिसमें महंगाई पर नियंत्रण करने के बड़े बड़े बयान दिए जा रहे हैं | सरकार को धरातल के आधार पर ही अपना दायित्व का निर्वहन करना ही उचित होगा न कि लोगों को भटकाने के लिए उन योजनाओं की घोषणा करके ध्यान भटकाने का प्रयास करना चाहिए , जिससे लालू प्रसाद यादव के दिए उक्त बयान चिर्तार्थ होने होने का इन्तजार करना चाहिय | सरकार को बदती महंगाई के कारण बदती बेरोज़गारी पर भी लगाम लगानी होगी | अगर सरकार वक्त रहते नहीं चेतेगी तो इसका खामियाजा भी आम जनता को ही भोगना पड़ सकता है और फीर शायद इतनी देर हो जाए कि सरकार वो सब हालत काबू करने में भी काफ़ी मशकत करनी पड़े जो उसके बस की बात न हो जाए |
