Friday, October 30, 2020

आज रात होगा 'ब्लू मून' का दीदार

आज रात होगा 'ब्लू मून' का दीदार
आज आसमान में एक दुर्लभ 'ब्लू मून' का नजारा दिखाई देगा. ब्लू मून का दीदार रात 8.19 बजे के करीब हो सकेगा. 'ब्लू मून' की खगोलीय घटना बेहद दुर्लभ होती है. भले ही इस घटना को 'ब्लू मून' नाम दिया गया हो लेकिन ऐसा नहीं है कि चांद दुनिया में हर जगह नीले रंग का दिखने लगता है. असल में जब वातावरण में प्राकृतिक वजहों से कणों का बिखराव हो जाता है तब कुछ जगहों पर दुर्लभ नजारे के तौर पर चंद्रमा नीला प्रतीत होता है.'

एक महीने के भीतर दूसरी बार दुर्लभ पूर्ण चंद्र दिखेगा. आम तौर पर हर महीने में एक बार पूर्णिमा और एक बार अमावस्या होती है. हालांकि, ऐसा दुर्लभ ही होता है कि एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा (पूर्ण चंद्र) होती है और ऐसे में दूसरे पूर्ण चंद्र को ‘ब्लू मून’ कहा जाता है. मुंबई के नेहरू तारामंडल के निदेशक अरविंद प्रांजपेय ने कहा कि एक अक्टूबर को पूर्णिमा थी और अब दूसरी पूर्णिमा 31 अक्टूबर को होगी.

निदेशक ने कहा, 'चंद्र मास की अवधि 29.531 दिनों अथवा 29 दिन, 12 घंटे, 44 मिनट और 38 सेकेंड की होती है, इसलिए एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होने के लिए पहली पूर्णिमा उस महीने की पहली या दूसरी तारीख को होनी चाहिए.'

इसके बाद अगला 'ब्लू मून' कब होगा
दिल्ली के नेहरू तारामंडल की निदेशक एन रत्नाश्री का कहना है कि '30 दिन के महीने के दौरान ब्लू मून होना कोई आम बात नहीं है. 30 दिन वाले महीने में पिछली बार 30 जून, 2007 को ‘ब्लू मून’ रहा था और अगली बार यह 30 सितंबर 2050 को होगा. साल 2018 में दो बार ऐसा अवसर आया जब ‘ब्लू मून’ की घटना हुई. उस दौरान पहला ‘ब्लू मून’ 31 जनवरी जबकि दूसरा 31 मार्च को हुआ. अब इसके बाद अगला ‘ब्लू मून’ 31 अगस्त 2023 को होगा.

कुमारी सैलजा पर हमले के मामले में FIR दर्ज, शिकायत में ये नाम हैं शामिल प्रभारी विवेक बंसल के साथ हुई बदतमीजी और धक्कामुक्की को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई






बल्लभगढ़ में निकिता तोमर के परिवार से मुलाकात करने पहुंची हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा और कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल के साथ हुई बदतमीजी और धक्कामुक्की को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है.

फरीदाबाद के अशोक रावल ने वार्ड न. 3 से पार्षद जयवीर खटाना और उनके साथ मौजूद लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. जिसके बाद थाना मुजस्सर पुलिस ने IPC की धारा 341, 34, 506, और SC ST Act के तहत केस दर्ज कर लिया है. 
आपको बता दें कि निकिता तोमर के परिवार से मिलने पहुंची कुमारी सैलजा और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ पार्षद जयवीर खटाना और अन्य बीजेपी के पदाधिकारियों ने बदतमीजी की और जब वो वहां से निकल गईं तो उनका रास्ता रोक लिया. आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया और कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी भी दी गई. अशोक रावल ने शिकायत में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.